बेंगाबाद चतरो मुख्य पथ पेसराटांड के पास गुरूवार को स्कोर्पियो और बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पवन सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ताराजोरी पंचायत के मोहनडीह गांव का रहने वाला है। पवन सोरेन अपने मामाघर पेसराटांड बाइक से जा रहा था।तभी स्कोर्पियो विपरीत दिशा यानी की छोटकी खरगडीहा से बेंगाबाद की और तेज रफ्तार से जा रही थी। पेसराटांड के पास अनियंत्रित स्कोर्पियो से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर चालक स्कोर्पियो लेकर भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर वाहन को बेंगाबाद थाना के पास इसे पकड लिया और वाहन पुलिस को सौंप दिया है।