रिडीह। कोडरमा लोकसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन डीसी ऑफिस पहुंचकर कराया। अपने समर्थकों के साथ बिनोद सिंह समाहरणालय पहुंचे और जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा को अपना नामांकन प्रपत्र सौंपा। इस दौरान मौके पर उनके साथ गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद मौजूद थी। इधर बिनोद सिंह के नामांकन के लिए काफी संख्या में इंडिया गठबंधन दल के सांसद, विधायक समेत नेता और कार्यकर्ता भी गिरिडीह पहुंचे हुए थे। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी लोग जीत का दावा ठोकते नज़र आए। मौके पर माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, राजेश सिन्हा सतीश केडिया सहित कई लोग मौजूद थे।