जमुआ के जांगरीडीह में पांच लोगों को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों में लिलिया देवी, अर्जुन महतो, राम प्रसाद वर्मा, विवेक कुमार वर्मा और हेमंती देवी शामिल है।मंगलवार को इन सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि लिलिया देवी के परिवार के लोग अपनी मवेशियों पर घर के बगल में हैंड पंप से पानी डाल रहा था।तभी पानी बह कर दूसरे की गली में चला गया।बस ईसी को लेकर इनलोगों के साथ मारपीट की गई। मारपीट में ये लोग घायल हो गए। जिसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जमुआ ले जाया गया। वहा से सभी को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।मारपीट का आरोप बलदेव महतो,अनिल महतो, अजय महतो, सुलोचना देवी, मुनिया देवी आदि पर लग रहा है। घायल महिलाओ ने मारपीट करने वालों पर पायल और चेन छिनने का भी आरोप लगाया है।