घोडथम्बा ओपी क्षेत्र के डुमरडीह निवासी राहुल राय की पत्नी अंजलि देवी का शव फ़ासी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया। शव का पोस्टमार्टम रविवार को सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद मायके वालों के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल बना हुआ है। बताया गया कि अंजलि देवी की शादी वर्ष 2022 मे हिंदू रीति रिवाज से डुमरडीह निवासी राहुल राय के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों लोग काफ़ी सुखी संपन्न से जीवन बिता रहे थे। राहुल राय बाहर में काम करता था। कल देर साम क़रीब 7 बजे लड़की के घर वालों को सूचना मिली कि लड़की ने फ़ासी लगा ली है। जिसके बाद लड़की के परिजन वहाँ पर पहुँचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मोके पर पहुँची और शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। इधर लड़की के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से इनकी बेटी की लड़ाई उसकी गोतनी के साथ चल रहा था। जिसके कारण उनकी बेटी मृतिका अंजली परेशान थी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जान से मार देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल वाले घर से फरार है।