डुमरी थाना क्षेत्र के सिमराडीह निवासी सोनिया देवी की मौत रविवार को कुएं में डूबने से हो गई। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। बताया गया कि सोनिया देवी पति राजेंद्र भुइया सुबह नहाने के लिए कुएं पर गई हुई थी। इसी बीच अचानक पैर फिसलने से कुंवा में जा गिरी। जिससे इनकी मौत हो गई। बताया गया की मृतिका घर में अकेले थी। जब घर के अन्य सदस्य कुछ देर बाद घर पहुंचे तो सोनिया देवी को घर में नहीं पाया। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। इसी क्रम में कुएं पर सोनिया देवी के कपड़े पाए गए। कुएं में झांकने पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। पुलीस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।