पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने मंगलवार को तेलौडीह और करहरबरी पंचायत में लोगों को संबोधित किया। मौके पर काफी भीड़ जुटी थी। कार्यक्रम के दौरान कल्पना सोरेन का खूब गर्म जोशी से अभिनंदन किया गया।इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू, जिला परिषद प्रतिनिधि अनवर अंसारी, मुखिया शब्बीर आलम, सहारा बनो, मुखिया प्रतिनिधि मुमताज अंसारी, पंचायत समिति प्रतिनिधि अत्ताउल्लाह रहमान, पंचायत समिति सदस्य रिजवाना खातून समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर इन्होंने लोकसभा चुनाव और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशीयों के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कल्पना सोरेन ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।