गिरिडीह जेल में बन्द राजधनवार थाना क्षेत्र के अरखांगो निवासी शनिचर तुरी की मौत अज्ञात कारणों से सदर अस्पताल में हो गई। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में ही करवाया गया। बताया गया कि मृतक शनिचर तुरी मारपीट के मामले में 4 सितंबर 2023 से जेल में बंद है। हल्की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए जेल से सदर अस्पताल लाया गया। जहां इनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत मृतक के घर वाले को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे इसके बाद टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम टीम में नजारत उप समाहर्ता अभिषेक कुमार मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित रहे। मौके पर डॉक्टर राजीव कुमार, डॉक्टर आर के दास, डॉक्टर नित्यानंद अपनी टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया।