झारखंड में नियुक्ति निमावली रद्द होने के बाद 50 हज़ार पारा शिक्षकों की बहाली की तैयारी झारखंड सरकार करने जा रही है। नियुक्ति की प्रकिया के लिए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जानकारी मांगा था। इसके लिए विभिन्न राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल व दिल्ली की शिक्षक नियुक्ति नियमावली की जानकारी मंगाई गई है। बता दे की झारखंड सरकार बिहार की नियमावली को ही यहां भी नियुक्ति का आधार बना सकती है। इसी माह के अंत तक इस संबंध में निर्णय लेने की संभावना है। इसके बाद झारखंड में भी बिहार के आधार पर पंचायत स्तर पर 50 हजार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति हो सकेगी। इसके लिए आरक्षण रोस्टर को भी क्लियर किया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड के युवाओं के हित को ध्यान में रख कर ही नियुक्ति होगा।