गिरिडीह के आर.के. महिला कॉलेज और गिरिडीह कॉलेज में 12वीं की पढ़ाई बंद किए जाने के खिलाफ शनिवार को 1 बजे छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज प्रिंसिपल मधुश्री सेन सान्याल ने छात्राओं को समझाते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत अब डिग्री कॉलेजों में 12वीं की पढ़ाई नहीं होगी। साथ ही उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) से मिलने की सलाह दी गई।इसके बाद छात्राएं डीसी कार्यालय पहुंचीं और डीईओ से मुलाकात कर नामांकन बहाल करने की मांग की। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने 11वीं की पढ़ाई इन्हीं कॉलेजों से की है और अब 12वीं में रोक लगाने से उनका सत्र बर्बाद हो सकता है।छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन न तो स्पष्ट जानकारी दे रहा है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी। उन्होंने नई शिक्षा नीति को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन की मांग की है।