गिरिडीह में इन दिनों कम उम्र के लड़के नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं नशा का समान सस्ता और सहज तरीके से मिलने से दिनों-दिन इन लड़कों की संख्या भी बढ़ रही है। ये लड़के चोरी की घटना को भी अंजाम दे रहे है। जिस वजह से स्थानीय लोग काफी परेशान है। ये लड़के पहले छोटी मोटी चोरी में अपना हाथ साफ करते है और फिर धीरे धीरे बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह नशा फ्लूड का है लड़के व्हाइटनर इरेज का इस्तेमाल कर नशा कर रहे हैं जो किसी भी जनरल स्टोर, स्टेशनरी आदि की दुकानों पर आसानी से मिल जाता है। फ्लूड का नशा दिलो-दिमाग पर इस प्रकार छा जाता है की व्यक्ति की सोचने समझने की शक्ति खो जाती है और वह पागलों की तरह हरकतें करने लगता है।
Source :- Prabhat Khabar