झारखंड की सत्ता में एक बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं। इसी कड़ी में गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इस संबंध में झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से एक सूचना भी जारी की गई है। बता दें कि लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने की चर्चा चल रही थी।अब सचिवालय की ओर से जारी की गई इस अधिसूचना ने इन चर्चाओं पर मुहर लगा दी है। सूत्रों का कहना है कि सरफराज अहमद को राज्यसभा भेजा जा सकता है। सूत्रों का यह भी कहना है है कि झारखंड की सत्ता के शीर्ष पर बैठे हेमंत सोरेन जल्दी इस्तीफा दे सकते हैं और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बन सकती है।कयास लगाया जा रहे हैं की गांडेय सीट को कल्पना सोरेन के लिए खाली कराया गया है और डॉक्टर सरफराज अहमद को राज्यसभा भेजने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। देखना होगा आने वाले वक्त में घटनाक्रम किस ओर मोड़ लेता है। इस मामले को लेकर संसद निशिकांत दुबे और विधायक सरयू राय ने ट्वीट किया है। उन्ही दोनों का ट्वीट से इस इस अंदेशे को बल मिल रहा है।