गिरिडीह के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। 6 जनवरी से न्यू गिरिडीह रांची एक्सप्रेस ट्रेन मधुपुर तक चलेगी।रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 18617/18618, रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस को 6 जनवरी से मधुपुर तक विस्तार की मंजूरी दे दी है। ट्रेन संख्या 18617, रांची- मधुपुर एक्सप्रेस 6 बजे रांची से निकलकर 1.50 बजे मधुपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 18618, मधुपुर – रांची एक्सप्रेस मधुपुर से 3 बजे प्रस्थान करेगी और 11.15 बजे रांची पहुंचेगी। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने दी गुरुवार को यह जानकारी साझा की। रेल मंत्रालय के इस फैसले से यात्रियों में खुशी झलक रही है।