नगर थाना क्षेत्र के चूड़ी मोहल्ला की 16 वर्षीय सानिया प्रवीण ने फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। शनिवार शाम 6 बजे इसके शव को सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया कि मोहम्मद अख्तर की पुत्री सानिया परवीन प्लस टू हाई स्कूल, गिरिडीह में पढ़ती थीं। बताया गया कि यह पढ़ाई करके स्कूल से घर लौटी और इस घटना को अंजाम दे दिया। इस बाबत मृतका के घरवालों ने बताया कि छात्रा स्कूल ड्रेस चेंज करने के लिए कमरे के अंदर गई और खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया।
करीब 1 घंटे तक यह कमरे से बाहर नहीं निकली तो घर वालो ने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो घर वालों ने दरवाजा तोड़ दिया।जिसके बाद देखा गया कि छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। तुरंत ही इसे फंदे से उतार कर सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सको ने इसे मृत घोषित कर दिया। घटना से कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो उठा। हालांकि इसने फांसी क्यों और कैसे लगाई इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।