मौसम विभाग के अनुसार गिरिडीह में फिर बदल सकता हैं मौसम का मिजाज। झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में आज मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश की सम्भावना जताई जा रही है मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि चक्रवात असानी का बिहार, झारखंड में आंशिक असर दिखेगा। राज्य के लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के साथ ही देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा के अलावा रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और गुमला के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई जा रही है।