शादी का मंडप सजा था।दूल्हा भी सज धज कर मंडप में बैठा हुआ था, लेकिन उसे कहाँ पता था कि उसे ससुराल तो मिलेगा लेकिन पुलिस के द्वारा। गांडेय थाना क्षेत्र के चरघरा गांव के रहनेवाले साइबर अपराधी पिंटू यादव को पुलिस ने उसके शादी के मंडप से ही किया गिरफ्तार। बताया गया कि पिंटू यादव पर साइबर ठगी समेत पुलिस हिरासत से भागने का आरोप है। पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के अनुसार पिंटू यादव को उसके मंडप से ही पुलिस उठा ले गए, और जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पिंटू यादव पर 14 फरवरी को साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र दास ने एफआइआर दर्ज कराया था। दर्ज मामले में जिक्र है कि वह किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया था।
इस मामले में एक बार पहले भी पिंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन आरोपी पुलिस को चख्मा देकर भाग गया था। इस मामले में आरोपी पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का भी मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को मिली गुप्त सुचना के बाद सोनारयाढ़ी थाना प्रभारी दल-बल के साथ छापेमारी कर आरोपी को शादी के मंडप से शादी संपन्न होने के बाद गिरफ्तार कर लिया।