छोटी यादव हत्याकांड का चौथा आरोपी रामा दास शनिवार को सिहोडीह स्थित अपने घर से पकड़ा गया।
नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि छोटी यादव हत्याकांड का आरोपी रामा दास अपने घर पर है। जिसके बाद सुबह सुबह नगर थाना पुलिस ने इसके घर पर रेड किया और इसे दबोच लिया। इसके गिरफ्तारी के बाद इसे नगर थाना ले जाया गया। यहां से पूछताछ के बाद इसे सिविल कोर्ट में पेश किया गया और गिरिडीह जेल भेज दिया गया।जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि कुछ माह पहले बरगंडा रोड में दिनदहाड़े छोटी यादव की हत्या हुई थी, जिसमें यह नामजद आरोपी था।












