गिरिडीह: नगर आयुक्त स्मिता कुमारी के आदेशानुसार शहर में बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया गया। इसी कड़ी में नगर निगम के इन्फोर्समेंट टीम ने गुरुवार को
शहरी क्षेत्र के लिबर्टी शौ रूम और हेस्टी-टेस्टी रेस्टूरेंट को बगैर ट्रेड लाइसेंस के व्यापार करने के एवज में छापामारी कर जुर्माना लगाया गया। छापेमारी क्रम में दोनों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर निगम के पदाधिकारियों द्वारा दोनों प्रतिष्ठानों से दस-दस हजार रूपये जुर्माने के तौर पर वसूली भी की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द ट्रेड लाइसेंस बनवा लेने की हिदायत दी। इस बाबत नगर प्रबंधक विशाल कुमार सुमन ने कहा कि निगम क्षेत्र में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों लिए ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य है। अगर कोई प्रतिष्ठान बगैर ट्रेड लाइसेंस के व्यापार करते हैं तो उनपर आर्थिक दंड लगाते हुए कार्रवाई की जायेगी। बताया गया कि निगम के पदाधिकारियों द्वारा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
मौके अर्बन नर मंजूर आलम, सिटी मिशन मैनेजर प्रशांत कुमार, पीएमयू सूडा रेवेन्यू के एएमओ विकास कुमार, राजेश वर्मा, बलबीर कुमार आदि मौजूद थे।
