सूबे के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन गुरुवार को गांडेय प्रखंड क्षेत्र के जोधपुर गाँव में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के बीजेपी सरकार पर जमकर बोले। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने उपस्थित जनता जनार्दन से इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने को लेकर अपील किया।
वहीं मंच को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधान सभा उपचुनाव के प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन समेत राज्य सभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद,मंत्री बन्ना गुप्ता, मिथलेश ठाकुर, जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी, गिरिडीह सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू आदि ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत के विगत चार सालों के कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए,
इस आगामी चुनाव में इंडिया गठबन्धन के पक्ष में वोट करने को लेकर सभी से समर्थन मांगा।