सरिया पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 9 लाख 95 हजार रूपये नगद जब्त किया है। मंगलवार को पपरवाटांड स्थित एसपी कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई।जानकारी के अनुसार जब्त 9 लाख 95 हजार रुपए को सरिया थाना पुलिस ने बगोदर से सरिया आ रहे शक्ति प्रकाश के बाइक से जब्त किया है। पुलिस अब शक्ति प्रकाश से पूछताछ करने में जूटी हुई है।इधर जिले के अन्य स्थानों से 29 किलो गांजा भी जप्त किया गया है।पुलिस अब आरोपी धंधेबाज से पूछताछ में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जब्त गांजा की कीमत बाजार मूल्य करीब डेढ़ करोड़ का आंका गया है। वहीं 1300 लीटर अवैध शराब के स्टॉक को भी जब्त किया गया हैं। बताया गया कि आचार संहिता लगने के बाद अब तक जिले के अलग अलग स्थानों से एक करोड़ 77 लाख 33 हजार 340 रुपया जब्त किया जा चुका है।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।