गिरिडीह जेल में बंद गावां के लक्ष्मीपुर निवासी आलमगीर आलम को इलाज के लिए सोमवार को सदर अस्पताल लाया गया।जहां से इसे रांची रेफर कर दिया गया।असल में जेल में इसकी तबीयत बिगड़ गई थी।बताया गया कि कुछ दिन पहले इसने अपने पिता और पत्नी के साथ मारपीट की थी।उसी जुर्म में यह जेल में बंद था।बताया गया कि अचानक तबीयत खराब होने पर इसे सदर अस्पताल लाया गया।जहां उसका इलाज के बाद खून की कमी को देखते हुवे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।












