गावां निवासी महिला मोनम सिंह पति नीरज सिन्हा उम्र 23 वर्ष के शरीर पर शुक्रवार रात्रि गर्म दूध गिर जाने से उसका शरीर पूरी तरह से जल गया है। उसे इलाज के लिए गावां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोगों ने बताया कि चूल्हा पर दूध गर्म करने के दौरान दूध उबल रहा था। तभी अचानक उबलते हुए दूध शरीर के कई हिस्सों पर गिर गया जिससे शरीर के कई हिस्से जल गए। घटना के बाद मोनम सिन्हा को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉ काजिम खान ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। डॉक्टरों का कहना है कि चेस्ट और हाथ के कई हिस्से जला है।