देश में राष्ट्रपति का चुनाव हो गया जिसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया. झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल रहीं 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू आज देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने का शपथ लीं. बता दें कि उन्होंने 15वें राष्ट्रपति के रूप में सुबह के 10.15 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लीं और राष्ट्र को संबोधित किया। उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायधीश एनवी रमण उन्हें शपथ दिलाया। उनके शपथ ग्रहण समारोह में द्रौपदी मुर्मू की पुत्री इतिश्री अपने पति गणेश हेंब्रम के साथ दिल्ली पहुंची। शपथ ग्रहण समारोह में द्रौपदी मुर्मू की पुत्री इतिश्री अपने पति गणेश हेंब्रम के साथ दिल्ली पहुंची। इसके अलावे निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। झारखंड से राज्यसभा सांसद महुआ माजी और विजय हांसदा शामिल हुए।