नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार बाबा मंदिर पहुंचे जहां पर उन्हें चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ विशेष विधि विधान के साथ दर्शन और पूजन कराया गया।मौके पर देवघर डीसी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने कहा कि देवघर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर असीम शांति का अनुभव हुआ उन्होंने कहा है। कि बाबा भोलेनाथ से इन्होंने आशीर्वाद लिया है। कि झारखंड सुख और समृद्धि की ओर अग्रसर हो इसके अलावा उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। और इसका केंद्र बिंदु देवघर है। देवघर में पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए इस पर और कार्य करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि बाबा मंदिर और देवघर जिला में स्थित अन्य पर्यटक स्थलों को विकसित करने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि झारखंड में असीम खनिज संपदा है। इस खनिज संपदा का संपूर्ण और बेहतर इस्तेमाल किया जाए तो देश के अग्रणी राज्यों में झारखंड का नाम शामिल हो जाएगा इसके अलावा झारखंड के सुख समृद्धि की बाबा भोलेनाथ से इन्होंने कामना की।