रांची से गोवा के बीच सीधी हवाई सेवा 26 मार्च से शुरू होने वाली है। यह विमान महज 2 घंटे 25 मिनट में गोवा पहुंचा सकती है। बता दें की काफी लम्बे समय से रांची और गोवा के बीच हवाई सेवा की मांग की जा रही थी। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च को गोवा के लिए इंडिगो की विमान संख्या 6E 2054 नॉन स्टॉप उड़ान भरेगी। बता दें की रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान 18 :45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 21 :10 बजे पहुंचेगी। इसके लिए किराया 5,453 रूपये रखा गया है।