बैद्यनाथ धाम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, अब पटना से सीधी फ्लाइट सेवा शुरू
राजधानी पटना से बाबा धाम यानी देवघर जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। आज यानी 26 मार्च रविवार से पटना से देवघर के लिए सीधी फ्लाइट सेवा की शुरुआत हो रही है। इससे ना सिर्फ देवघर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी बल्कि पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।
ज्ञात हो कि, इंडिगो के 72 सीटों वाले विमान ATR-72 अब सप्ताह में 4 दिन उड़ान भरेगा। यह रविवार के अतिरिक्त सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ऑपरेट होगा।
आपको बता दें कि यह विमान देवघर से 11:15 में टेकऑफ करने के बाद 12:15 पर पटना लैंड करेगा। इसके बाद राजधानी पटना से 12:15 में टेक ऑफ कर 1:35 तक देवघर लैंड करेगा। पटना से देवघर की दूरी 200 किमी है। वहीं इस विमान का किराया 3000 रुपये रखा गया है।