प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को रांची आ रहे हैं। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 15 नवंबर को रांची आने वाले थे। लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। नये कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री 15 नवंबर की जगह 14 नवंबर को ही रांची पहुंच जायेंगे। पीएम 14 नवंबर को करीब 8 बजे विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। अगले दिन यानी कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाए जाने वाले भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर वह खूंटी जाएंगे। यहां ढाई घंटे तक वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और रोड शो करेंगे। फिर विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।