डुमरी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो अपने समिति के सहयोगियों के साथ सोमवार को प्रखंड सह
अंचल कार्यालय परिसर स्थित बीस सूत्री कार्यालय में
प्रवेश किया।उन्होंने नारियल फोड़कर कार्यालय प्रवेश किया जबकि इस दौरान काफी संख्या में
उनके शुभचिंतक,झामुमो कार्यकर्ता,कांग्रेस कार्यकर्ता तथा विभिन्न राजनीति दलों के नेताओं ने फूल माला पहनाकर समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी और
अपने कार्यकाल अवधि में जनहित से जुड़े मुद्दों पर
मुखर रहने की अपील की।अनुमंडल कार्यालय परिसर से जुलूस के शक्ल में अपने कार्यालय पहुंचने पर बीडीओ सोमनाथ बंकिरा प्रमुख यशोदा देवी जिला बीस सूत्री सदस्य बरकत अली भाजपा नेता जीवाधन महतो सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो जिप सदस्य भोला सिंह पूर्व बीस सूत्री
अध्यक्ष लालमोहन महतो झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतोमहतो झामुमो नेता राजकुमार पांडेय, कैलाश चौधरी,प्रकाशचंद मेहता,खिरोधर यादव आदि ने समिति के अध्यक्ष डेगलाल महतो उपाध्यक्ष क्यूम अंसारी सदस्य सुखदेव सेठ,जगदीश रजक,किशोरी रविदास,अनीता देवी,सहोदरी देवी,विनय मरांडी का
फूल माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देके स्वागत किया।
इस दौरान झामुमो नेता निरंजन महतो,संजय मेहता,
मृत्युंजय जायसवाल,चंदेश्वर महतो,तारकेश्वर अग्रवाल,
उमाशंकर राय,मुंसफ अंसारी,जमीरूद्दीन अंसारी,बबलू
महतो,भुनेश्वर रविदास,जगदीश महतो,मिथलेश महतो, पंकज महतो,डेगनारायण महतो,बबलू महतो,विश्वनाथ महतो,जगरनाथ ठाकुर,कन्हैया विश्वकर्मा कांग्रेस नेता
मनोज जायसवाल,नागेश्वर मंडल आदि दर्जनों लोगों ने
भी समिति के सभी सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।वहीं इस अवसर पर जमुनिया नदी तट पर झामुमो द्वारा वनभोज का आयोजन किया गया.