सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा मध्य मंडल कमिटि नें कोगड़ी गाँव में कम्बल का वितरण किया।बताया गया कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर 11 जनवरी से शुरू हुवे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतिम दिन आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब, असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। मंडल महामंत्री गंगाधर दास के देख रेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के बीच कम्बल का वितरण कर बाबूलाल मरांडी जी को दीर्घायु होने का आशीर्वाद देने का आग्रह भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में गिरिडीह मध्य मंडल की कमिटी के पदाधिकारियों समेत किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश मंडल, जिला कार्यसमिति के सदस्य भागवत साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री इनोद साव, प्रवीण सिन्हा, राजा बंसल, कैलाश दास, रामचंद्र साव, संतोष कुमार, कामदेव दास आदि उपस्थित थे।