खंडोली पहाड़ पर गुरूवार की शाम ओंधे मुंह पडा लवारिश हालत में करीब पचास वर्षीय व्यक्ति का शव देखा गया। शव की पहचान नही हो पाई है। इस घटना की सूचना बेंगाबाद पुलिस को दे दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कई दिनों से शव पहाड़ पर पड़े होने की संभावना व्यक्त किया है। शव से काफी बदबू फैल रहा था, और शव के सिर का अधिकांश बाल झड गया है। बताया जाता है, कि कुछ महिलायें पहाड़ पर लकड़ी चुनने गई हुई थी। पहाड़ के झाडी में शव को देखते ही महिलायें वहां से नीचे उतर गयी, और लोगों को इस बात की सूचना दिया गया। स्थानीय लोग पहाड़ पर चढ़कर देखा तो लवारिश हालत में वहां शव पड़ा हुआ था। शव के गले में मफलर लपेटा हुआ है, और लाल रंग का स्वैटर पहना एंव फूल पैंट पहना है। किस परिस्थिति में अधेड़ की मौत हुई है। इस बात का खुलासा नही हो पाया है। ताज्जुब की बात तो यह हैं, कि खंडोली पुलिस चौकी पर तैनात जवानों को भी इस घटना की जानकारी नहीं हो पाई। इधर बेंगाबाद पुलिस सदलबल खंडोली पहुंची और पहाड़ पर चढ़कर शव को अपने कब्जे में लिया गया । शव एक सौ फीट से अधिक उंचाई पर होने की बात बताई गई है।