गिरिडीह में कोविड-19 का खतरा कम हो गया है। इस बात की जानकारी गुरुवार को सदर अस्पताल में सिविल सर्जन SP मिश्रा ने दी।इन्होंने बताया कि पहले की तुलना में अब कोविड-19 के मामले काफी कम हो गए हैं।बुधवार के रिपोर्ट का जिक्र करते हुवे इन्होंने कहा कि अट्ठारह सौ सेंपल में से एक पॉजिटिव पाया गया है।इसमे से भी जो व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है उसकी तबियत नॉर्मल है। वह भी जल्द ही ठीक हो जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि कोबिड से लड़ने में वैक्सीन काफी कारगर साबित हुई है। हालांकि कोरोनावायरस बेहद खतरनाक है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।इसके लिए एहतियात जरूरी है। लेकिन फिलहाल स्थिति बेहद नियंत्रण में है।