सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। झारखंड होम डिफेंस कॉलोनी होमगार्ड के 1500 से अधिक पदों पर बहाली निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सातवीं पास उम्मीदवार 9 मई तक झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच के आधार पर किया जाएगा।
आपको बता दें कि झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, गढ़वा द्वारा ग्रामीण और शहरी होमगार्ड के 1501 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसमें 1456 पदों पर ग्रामीण और 45 पदों पर शहरी होमगार्ड की भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवारों की उम्र 1 मई 2023 को 19 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। वहीं भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने के बाद है उम्मीदवारों को हर महीने 15 से 23 हजार तक सैलरी दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार गढ़वा जिला प्रशासन के अधिकारिक वेबसाइट garhwa.nic.in के होम पेज पर लेटेस्ट सेक्शन में यह लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल requirement.jharkhand.gov.in पर विजिट करना होगा।