रिपोर्ट – आनन्द बरनवाल
प्लेस – तीसरी, गिरिडीह
तिसरी प्रखंड के जमुनियाटांड में भाजपा द्वारा बिरसा मुंडा जयंती समारोह मनाया गया। मौके पर भाजपा नेताओं ने सर्वप्रथम इस जननायक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। नेताओं ने कहा कि झारखंड और आदिवासी समाज के हित के लिए भगवान बिरसा के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। भगवान बिरसा ने अंग्रेजों के पसीने छुड़ा दिए।
बिरसा के बताए मार्ग पर ही चलकर झारखंड का नवनिर्माण किया जा सकता है। आज झारखंड का स्थापना दिवस और भगवान बिरसा की जयंती दोनों एक साथ मनाई जा रही है। झारखंड अलग राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन ही यह राज्य का गठन हुआ। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्य्क्ष सुनील शर्मा , अनुसूची जनजाति मोर्चा के जिला सचिव छोटू बिस्कु मनोज किस्कू, सहदेव साव भोला बरनवाल कमल सोरेन , तिलका हंसदा समेल मुर्मू आदि मौजूद थे।
इधर आदिवासी कल्याण समिति द्वारा भी बिरसा जयंती मनाया गया और इनके बताए हुऐ रास्ते पर चलने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर उमेश टुडु, छोटू किस्कू सहित दर्जनों लोग उपस्थिति थे।