भारतीय जनता पार्टी मंडल छोटकी खरगडीहा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष मितनारायण वर्मा के अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक व विशिष्ट अतिथि दिलीप बर्मा,मंडल के पालक महेंद्र प्रसाद वर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य महेश राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में बूथ समिति गठन पर चर्चा की गई।बताया गया कि छोटकी खरगडीहा मंडल के सत प्रतिशत बूथ कमेटी बन जाने के लिए मंडल अध्यक्ष को सभी ने सराहा साथ ही साथ वर्तमान में झारखंड सरकार के कार्य प्रणाली पर विशेष चर्चा की गई।चर्चा के दौरान अतिथियों ने बताया कि वर्तमान में झारखंड की जनता भगवान के भरोसे जी रहे हैं आए दिन हत्या ,बलात्कार, अपहरण ,डकैती ,लूटपाट, नक्सली घटनाएं आम हो गई है यहां तक की राजधानी के मुख्यालय भी सुरक्षित नहीं है तो ग्रामीण क्षेत्र की जनता वास्तव में भगवान के भरोसे जी रहे हैं भ्रष्टाचार चरम पर है अधिकारी भ्रष्टाचार को अधिकार समझ लिया है और खुले शब्दों में कहते कि हेमंत है तो हिम्मत है आज पूरे झारखंड में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। यहां 24 घंटे में मात्र 5 घंटा बिजली मिल पा रही है। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में एनएच 114 से उतरने के बाद कोई भी रोड की स्थिति सही नहीं है गड्ढे में रोड है या रोड में गड्ढे हैं। कहना मुश्किल है सभी पुल पुलिया पुरी तरह से ध्वस्त पड़े हैं।विचोलिया और दलाल पूरी तरह से हाबी है। बैठक में अनीता भारती ,रामकुमार वर्मा, शिवपूजन राम ,रेनू लाल चौरसिया, भागीरथ प्रसाद साह, महेंद्र पंडित, विजय पंडित , सुरेंद्र साव,सुरेश राणा ,दशरथ प्रसाद वर्मा ,परमेश्वर पंडित ,जहूर मियां,टुनटुन दुबे, श्रीलाल टुडू, सुभाष राणा ,मंटू शर्मा ,बैजनाथ यादव ,महेंद्र साव,शंकर वर्मा, अजय राणा ,ब्रह्मदेव वर्मा,महादेव साव, रघुनंदन कुमार कुशवाहा, मनोज पंडित, सहदेव राणा, प्रदीप तुरी,आदि लोग उपस्थित रहे