हर साल 22 मार्च के दिन को ‘बिहार दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 2 मार्च 1912 को बिहार (उड़ीसा व झारखंड समेत) अस्तित्व में आया था। बिहार जो पूर्वी भारत का एक राज्य है, भारत में यह जनसंख्या के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। यह क्षेत्र के हिसाब से 12वां सबसे बड़ा राज्य है। इसके तीन मुख्य सांस्कृतिक क्षेत्रों में मिथिला, मगध और भोजपुर शामिल हैं। राज्य की आधिकारिक भाषाएं हिंदी और उर्दू हैं। बिहार को पहले मगध नाम से जाना जाता था. बिहार की राजधानी पटना का नाम पहले पाटलिपुत्र था। हिंदु पुराणों के अनुसार माता सीता का जन्म भी बिहार में हुआ. इसी राज्य में भगवान राम और माता सीता का मिलन भी हुआ।