लोहरदगा: आयुष्मान भारत योजना में हेराफेरी के मामले में लोहरदगा शहर में संचालित दो प्राइवेट अस्पतालों को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है।
कोर्ट रोड बाबा मठ चौक स्थित संजीवनी हॉस्पीटल और संजय गांधी पथ पावरगंज में स्थित मां यशोदा हास्पिटल पर यह कार्रवाई हुई है।
ये दोनों अस्पताल संजीव कुमार रेड्डी उर्फ संदीप कुमार द्वारा संचालित किए जाते हैं। दोनों अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के नाम से बड़ी फर्जी निकासी को अंजाम देने की बात लंबे समय से सामने आ रही है। एसडीओ अरविंद लाल द्वारा जांच टीम बना कर इसकी जांच भी कराई गई थी जिसमें वित्तीय अनियमितता, जालसाजी और लोकहित की राशि की अवैध निकासी के पुख्ता प्रमाण मिले थे। इसके बाद ही दोनो अस्पताल को सील किया गया। साथ ही संचालक संजीव कुमार रेड्डी उर्फ संदीप कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश सिविल सर्जन को दिया गया है।
जिले के कई और अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़झाला चल रहा है। जिले उम्मीद है कि जल्द ही प्रशासन का डंडा इन पर भी चलेगा। पता लोको सील करने की कार्रवाई में कार्यपालक दंडाधिकारी सनी कुमार दास, फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार, डॉक्टर डीएन सिंह, डॉक्टर संजय प्रसाद, लोहरदगा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार, एएसआई रमेश कुमार तिवारी,एएसआई गोवर्धन तुरी, संजू कुमार आदि मौजूद थे।