झारखण्ड के 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस मामले में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। गिरिडीह के एएसपी हरीश बीन जामा रांची के ट्रैफिक एसपी बनाए गए है। वहीं, जैप एडीजी प्रशांत सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग निगम का अध्यक्ष सह एमडी बनाया गया है। साथ ही अनिल पाल्टा को होमगार्ड और अग्निशमन विभाग का डीजी बनाया गया, वहीँ डीजी ट्रेनिंग अनुराग गुप्ता को सीआईडी डीजी नियुक्त किया गया है, एडीजी प्रशांत सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक बनाया गया है साथ ही आईपीएस मनोज कौशिक को पुलिस मुख्यालय का आईजी बनाया गया, रांची जोनल आईजी पंकज कंबोज को एसीबी आईजी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अनूप बिरथरे को रांची डीआईजी नियुक्त किया गया है।

