तिसरी प्रखंड के गड़कुरा पंचायत के बथान टांड गांव के समीप मुख्य सड़क पर रविवार शाम को बाइक असन्तुलित होकर गिरने से चालक अरविंद यादव 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया पति संतोष यादव व ग्रामीणों ने घटना स्थल पहुंच कर घायल अरविंद को तत्परता से तिसरी अस्पताल इलाज हेतु लाया गया।बताया जाता है कि घायल अरविंद यादव गड़कुरा से घर पालमो आ रहा था।इस बीच बथान टांड गांव के पास बाइक असन्तुलित होकर गिरने से चेहरे बुरी तरह जख्मी हो गया,दाहिना पैर टूट गया है।तिसरी अस्पताल में सवास्थ्य कर्मी चन्दन कुमार ने प्राथमिक उपचार की।सूचना मिलने पर एसआइ अमित कच्छप अस्पताल पहुचे।घायल की बेहतर इलाज हेतु डाक्टर ने गिरिडीह रेफर कर दिया है।