भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के पटना के कंकड़बाग के आवास पर पुलिस ने एक नोटिस लगा दिया है। इस नोटिस में अक्षरा सिंह को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया। अगर वह हाजिर नहीं होती है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के वैशाली जिले के लालगंज में पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला के घर एक साल पहले उपनयन संस्कार के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करना भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को महंगा पड़ सकता है। बता दें कि यह मामला पिछले साल का है, जब अक्षरा सिंह मुन्ना शुक्ला के घर कार्यक्रम में शिरकत करने गई थीं और वहां फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था।इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मुन्ना शुक्ला के साथ उनकी पत्नी, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि इस केस में मुन्ना शुक्ला समेत अन्य आरोपियों ने तो कोर्ट से जमानत ले ली थी। मगर अक्षरा सिंह ने बेल नहीं ली। इस कारण पुलिस ने अब उनके घर पर नोटिस चिपकाया है।