बेंगाबाद पुलिस इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने सोमवार को अवैध खनन का बालु परिवहन करते हुवे एक ट्रेक्टर को बेंगाबाद चौक से जब्त किया। बालु लेकर ट्रेक्टर बेंगाबाद के मानसिंहडीह की और जा रही थी। इस बीच बेंगाबाद पुलिस इंस्पेक्टर को बालु परिवहन करते ट्रेक्टर पर नजर पडी और ट्रेक्टर जब्त कर थाना ले जाया गया। जिला खनन विभाग को भी इसकी सूचना दे दिया गया है।












