सोनबाद पंचायत के महदैया गांव में शुक्रवार की देर रात एक चहारदीवारी के भीतर बगीचा में भीषण आग लग गयी। महदैया के बगीचा में लगी आग से फलदार पेड़ों के अलावे एक हजार पीस बांस जलकर नष्ट हो गई। इस घटना से किसानों को एक लाख रुपए से अधिक की मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी इस बात का खुलासा नही हो पाया है। सूचना मिलने पर अग्निशामक दल घटना स्थल पर पहुंची। अग्निशामक दल द्वारा कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच बांस, फलदार और इमारती पेड जसकर नष्ट हो गया। बताया जाता है कि महदैया के गिरेश्वर मंडल, मणि मंडल और गणेश मंडल तीनों भाइयों का संयुक्त चहारदीवारी था। चहारदीवारी के भीतर बाग बग़ीचा लगा हुआ था। इसमे, आम, कटहल, तार, जामुन, अमरूद, यूक लिप्टस सहित कई अन्य पेड पौधे थे। रात के लगभग साढे बारह बजे के आस पास चहारदीवारी के भीतर बगीचा में आम लग गयी। आग से बांस के झुरमुट जलने लगा। आग से बांस फटने की अवाज से लोगों की नींद खुल गई। हल्ला होने पर गांव के लोग जमा हो गए। फिर अग्निशामक दल को इस घटना की सूचना दिया गया। अग्नि शामक दस्ता द्वारा तीन लगभग तीन घंटा बाद आग पर काबू पाया गया।