छोटी यादव हत्याकांड में शामिल एक आरोपी चांद दास को पुलिस ने पकड़कर सिविल कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपीयों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द छोटी यादव हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जायेगी और सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा। हत्याकांड में शामिल नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए नगर व मुफस्सिल पुलिस बेहद गंभीर है।
नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि छोटू यादव हत्याकांड की गुत्थी बहुत जल्द सुलझ जायेगी। एक दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।बता दें कि पिछले बीते बुधवार को दिन दहाड़े जिला परिषद् के पास सिहोडीह निवासी छोटी यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी।












