टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला किया है। BCCI ने एमएस धोनी को सम्मान देने के लिए फैसला किया है की उनकी जर्सी नंबर-7 रिटायर होगी। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों से साफ कह दिया है कि वह टीम इंडिया में रहते हुए नंबर-7 की जर्सी नहीं पहन सकते। हालाँकि यह पहली बार नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 2007 में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 10 नंबर की को रिटायरमेंट दी गयी थी। उसके बाद इस बार यह फैसला महेंद्र सिंह धोनी के लिए लिया गया है।












