देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-चतरो मेन रोड में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में 36 वर्षीय महिला नूरजहां की मौत मौके पर हो गई। बाद में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया कि घटना में मृतक के बहनोई खलील अंसारी गंभीर रुप से जख्मी हो गए।मृतक गांवा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी। जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। इस दौरान ग्रामीण रोड जाम करते, इसे पहले ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि उसके बहनोई को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया। जानकारी के अनुसार मृतिका नूरजहां गांवा के युसूफ अंसारी की पत्नी थी। और अपने बहनोई के साथ बाईक से परसाटांड से जमुआ जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक खलील अंसारी के बाईक को धक्का मरते हुए फरार हो गया। इस हादसे में जहां नूरजहां की मौके पर मौत हो गई। वहीं खलील गंभीर रुप से जख्मी हो गया।