शहर के मकतपुर स्थित शांति भवन आश्रम से मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे भगवान श्रीकृष्ण समेत अलग अलग देवी देवताओं की झांकी भी शामिल थी। सात दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की शुरुवात शांति भवन आश्रम से निकले कलश यात्रा के साथ की गई। इधर कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर निकली। वहीं गुजरात के सूरत से आई भक्त नीति सरिया ने पूरे भक्ति भाव के साथ सिर पर श्रीमद्भागवत गीता को धारण कर शहर का भ्रमण की। जबकि एक वाहन पर सजी झांकी भी भक्तो के लिए आकर्षण का ही केंद्र थी। भगवा ध्वज थामे युवाओं की टोली भी इस कलश यात्रा में शामिल हुए।
आश्रम की दिवंगत गुरु माता नारायणी देवी की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा पांच अप्रैल को उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी जी महाराज के सानिध्य में किया जाना है। इन सात दिनों के दौरान प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर ही वृंदावन से आए कथावाचक मुकेश मोहन शास्त्री हर रोज श्रीमद्भगवात कथा का श्रवण भक्तो के बीच करेंगे।
मौके पर आश्रम की उर्मिला बाई, चौतन्य बाई के साथ आश्रम के स्वय सेवक दीपक शर्मा, सुनील गुप्ता, अशोक भदानी समेत कई भक्त शामिल थे। शहर भ्रमण के बाद कलश यात्रा शांति भवन आश्रम पहुंच कर समाप्त हुई। इस आयोजन से शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो उठा है।










