झारखंड विधानसभा में 1.01 करोड़ रूपये का बजट पेश किया गया, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 1 लाख 1 हजार 101 करोड़ का बजट पेश किया। इस बार बजट कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर बनाया गया है। रामेश्वर उरांव ने कहा कि बजट सिर्फ आय व्यय का दस्तावेज नहीं है बल्कि जनता के सपनो को ठोस रूप देता है। आइए जानते है क्या खास है इस बार के बजट में….
बजट में शामिल घोषणाएं
- झारखंड सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जल संसाधन विकास पर कुल 1894.48 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
- इस साल के बजट में स्वास्थ्य सेक्टर में 27 प्रतिशत की वृद्धि कर 5618 करोड़ 83 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है, इसके अलावा सभी जिला अस्पताल 300 बेड के अस्पतालों में अपग्रेड होंगे।
- सरकार स्कूली शिक्षा पर 11607 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा गया।
- सरकार की ओर से बजट में सरकारी स्कूलों की कायाकल्प करने के लिए प्रावधान किया जा सकता है. साथ ही स्कूल ड्रेस, छात्राओं को साइकिल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी व्यवस्था की जा सकती है।
- इस बजट में किसानों को कर्ज से थोड़ी राहत मिल सकती है, साथ ही महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिये राज्य सरकार महिला समिति को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने की सोच रही है।
इसके साथ ही इस बजट में और भी बहुत सारी घोषणाएं की गयी।