पचम्बा थाना क्षेत्र के मनिकलालो, हण्डाडीह गांव से 15 वर्षीय एक युवक के लापता होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। बहुत खोजबीन के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पचम्बा थाना पुलिस को देकर खोज बीन की गुहार लगाई है।
लापता युवक के पिता अनिल दास ने इस बावत बताया कि शनिवार को उसका पुत्र विक्की दास घर से खेलने के लिए निकला। लेकिन आज तक वापस नहीं आया है। सभी नाते रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने के बाद इसकी सूचना थाने को दी गयी है और पचम्बा थाना पुलिस खोजबीन में जुट गयी है।