भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों का स्वागत युवा कांग्रेस की ओर से मंगलवार शाम नया परिसदन भवन में किया गया।बताया गया कि राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी इमरान अली एवं युवा कांग्रेस लीगल सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन यश चौधरी का गिरिडीह आगमन पर गिरिडीह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो० हसनैन अली के नेतृत्व में गिरिडीह युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया ! मौके पर गिरिडीह युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शशि शर्मा , जिला महासचिव यश सिन्हा , जमुआ विधानसभा अध्यक्ष अहमद रजा नूरी , रोहित कुमार , रनदीप पांडे समेत कई लोग मौजूद थे !