गिरिडीह जिला के मधुबन में अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज के महापारणा में सम्मिलित होने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव महाराज कुछ ही देर में देवघर एयरपोर्ट पर आने वाले है। देवघर एयरपोर्ट पर बाबा रामदेव प्रतीक्षा की जा रही है। देवघर से निकलकर गिरिडीह होते हुए बाबा रामदेव मधुबन पहुंचेंगे और महापारणा में सम्मिलित होंगें। बता दें की अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज मधुबन पहुँच चुके है। इस दौरान महाराज के आगे और पीछे हजारों की संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए है।