सरिया के संबलपुर निवासी बाहादुर साव की पत्नी यशोदा देवी बुधवार को पपरवाटांड़ पुलिस कार्यालय पहुंची और इस पर हुए हमला के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।बताया गया कि इसके पति एवं ससुराल वाले दहेज प्रताड़ना व तरह-तरह उलाहना देकर घरेलू हिंसा के साथ-साथ मारपीट करते थे। जिसपर सरिया थाना कांड दर्ज हुआ।बताया गया इसके पति 2018 में ही एक कम उम्र की लड़की से दुसरी शादी कर ली और तब से इन्हें लगातार पति एवं सास, गौतनी, भैसुर व नन्दोसी मिलकर जान से मारने का प्रयास कर रहे हैं।बताया गया कि 14 नवंबर 2021 को सभी लोगों नें इसे रूम में बंद करके मिट्टी तेल डालकर जलाने का भी प्रयास किया। लेकिन ये किसी तरह अपना जान बहुत मुश्किल से बचायी और थाना में आवेदन दिया। जिसपर सरिया थाना कांड सं0 277/2021 दर्ज हुआ लेकिन दुर्भाग्य है कि एक भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है और ना ही अबतक अंतिम आरोप पत्र दिया गया। जिससे ना केवल न्यायिक कार्यवाही विलम्ब हो रही है।बल्कि इसके पति और ससुराल वालों का मनोबल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इसे लगातार यातनाएं दे रहे हैं।इतना ही नहीं,इसके गहने व अन्य सामानों की भी ताला तोड़कर इसके कमरे से निकाल लिया है। महिला ने एसपी से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।