रिपोर्ट :- विकास सिन्हा
गावां थाना क्षेत्र के शाहपुर रजवरिया में सोमवार की सुबह एक जहरीले सांप के काटने से एक महिला गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में बेलाटांड अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां फिलहाल उक्त महिला का इलाज चल रहा है।
इस सम्बन्ध में बताया जाता है की शाहपुर रजवरिया निवासी बीस वर्षीय आरती देवी पति भोला राजवंशी पीने का पानी लाने नदी गई थी। वापस घर आने के दौरान एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया जिससे महिला गंभीर हो गई।